शिमला से आज और कल दिखेगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन एक बार फिर शिमला से शुक्रवार और शनिवार को दिखेगा। इसके बाद 10 जुलाई को सबसे लंबे समय 12 मिनट तक देखा जा सकेगा। यह स्टेशन एक चमकते तारे के रूप में अंतरिक्ष में नजर आएगा। यह जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चलता हुआ नजर आएगा। विज्ञान के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए यह कौतुक का विषय होगा।

इस बार इसे काफी देर तक देखा जा सकेगा। स्पेस स्टेशन में अमेरिका, रूस, कजाकिस्तान व अन्य देशों के सात वैज्ञानिक सवार हैं। इस बार वैज्ञानिक यह अध्ययन कर रहे हैं कि हृदय कोशिकाएं माइक्रो ग्रेविटी में किस तरह से काम करती हैं। इसके अलावा माइक्रो ग्रेविटी में सूक्ष्म जीव कितनी दूरी तक यात्रा कर सकते हैं, इस पर भी अध्ययन किया जा रहा है।

नासा की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को यह स्टेशन दो बार देखा जा सकेगा। एक बार यह तड़के 4.30 बजे से पांच मिनट के लिए नजर आएगा। यह उस वक्त अंतरिक्ष में उत्तर से पूर्व की ओर जाता नजर आएगा। 10 जुलाई को ही शाम 9:08 बजे दक्षिण-पश्चिम से पूर्वोत्तर की ओर जाता दिखेगा।

आज और कल महज एक-एक मिनट के लिए देखा जा सकेगा

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन शुक्रवार और शनिवार को महज एक-एक मिनट के लिए आधी रात के बाद देखा जा सकेगा। शुक्रवार को इसे 2: 53 बजे पर पश्चिमोत्तर से उत्तर की ओर जाता देख सकेंगे। एक जुलाई को भी आधी रात के बाद 2:06 बजे पर उत्तर से पूर्वोत्तर की ओर अंतरिक्ष में चलते हुए देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *