शिमला में बीजेपी कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन ये है वजह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: अडानी समूह को दिए गए कर्जे को लेकर सियासत सड़क से लेकर सदन तक गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सड़क से लेकर सदन तक हमलावर है लेकिन अब आम आदमी पार्टी भी इस सियासी लड़ाई मे कूद गई है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी ने देश भर में अपनी इकाइयों से भाजपा कार्यालयो के बाहर प्रदर्शन करने का आव्हान किया है।

इसी कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारे बाजी की और केंद्र सरकार पर देश की सरकारी सम्पतियों को बेचने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से सदन में अडानी का बचाव कर रही है किसी तरीके की कोई जांच नही कर रही है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किस आधार पर एक उद्योगपति को देश के बैंकों का ढाई लाख करोड़ कर्ज दे दिया इसकी जांच की जानी चाहिए और बैंकों में सेव जनता के पेसो को जनता पर खर्च करना चाहिए।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चिड़िया उड़ योजना चलाई है पिछले वर्षों में बैंकों से कर्ज लेकर कई उद्योगपति जैसे विजय माल्या,ललित मोदी नीरव मोदी , मेहुल चौकसी भाग गए है उन्होने शंका जताई है कि अडानी भी इन्ही की तरह देश से भाग सकता है। उन्होंने अडानी का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *