शिमला में दो टैक्सी यूनियन के बीच थम नहीं टकराव डीसी ऑफिस के बाहर दिया धरना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: बीते शुक्रवार की रात शिमला में दो टैक्सी यूनियनों के गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। लात- घूँसों के साथ डंडे चले, कई गाड़िया तोड़ी गई। अब शिमला- सिरमौर टैक्सी यूनियन के बीच का विवाद ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है।अब टैक्सी यूनियनों का विवाद सियासी रंग लेने लगा है। मामले में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध के कूदने से सिरमोर टैक्सी यूनियन बिफर गई है।सिरमौर टैक्सी यूनियन में आज शिमला के डीसी ऑफिस के बाहर भारी संख्या में पहुंचकर जिला प्रशासन व मंत्री के खिलाफ धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

 

सिरमौर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है की वह विवाद को सुलझाना चाहते थे, जिसको लेकर जिला प्रशासन से भी शिकायत की गई। लेकिन अब मंत्री बीच में आ रहे हैं और शिमला टैक्सी यूनियन का साथ दे रहे हैं। शिमला सबका है, किसी एक का नहीं वह शिमला में काम करते हैं, शिमला के टैक्सी ऑपरेटर वाले उनके लोगों को पीट रहे हैं। सिरमौर के टैक्सी वालों व पर्यटक से जुड़े मजदूरों को शिमला से भगाने की साजिश की जा रही हैं जो उन्हें मान्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *