शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर वामपंथी संगठनों का धरना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: बीजेपी सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर देशभर में विपक्षी दल व कई अन्य संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। शिमला में आज वामपंथी संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव फालमा चौहान ने कहा कि महिला पहलवान लंबे समय से धरने पर बैठी है। बीजेपी सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देती है लेकिन बेटियों के साथ हो रहे शोषण को देख नही पा रही हैं। धरने पर बैठे पहलवानों के साथ केंद्र सरकार की पुलिस दुर्व्यवाहर कर रही है।

हरियाणा में भी बीजेपी सरकार के मंत्री द्वारा महिला के साथ यौन शौषण पर कार्यवाही नही की गई है। बीजेपी सरकार दोषियों पर कार्यवाही न कर दोषियों को बचा रही है। इसके खिलाफ जनवादी महिला समिति, किसान सभा, सीटू, हिमाचल किसान सभा, डीवाईएफआई, एसएफआई व दलित शोषण मुक्ति मंच रोष व्यक्त कर कार्यवाही की मांग कर रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *