शिमला के मॉलरोड़ पर युवक की हत्या, आरोपी प्रदेश से बाहर फरार परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल

Spread the love

शिमला,सुरेंद्र राणा: राजधानी शिमला के पॉश इलाके मालरोड़ में पुलिस कंआरएलल रूम के सामने एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना देर रात 2 बजे की है। wake एंड bake रेस्टोरेंट में काम करने वाले मनीष को साथ ही अन्य कैफे जीरो डिग्री में काम करने वाले हरियाणा के सतेंद्र पाल ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई और घटना के बाद आरोपी फरार है।

युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजन शिमला आईजीएमसी पहुंच गए हैं जहां पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए आरोपी को शीघ्र पकड़ने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बिलखते हुए कहा कि शिमला माल रोड जहां पर 24 घंटे पुलिस रहती है वहां पर इस तरह की वारदात कैसे हों गई और पुलिस कहां सोई हुई थी। आरोपी शिमला से चंडीगढ कैसे भाग गया। जब तक आरोपी को पकड़ा नही जाता वे यहीं डटे रहेंगे।

वहीं मामले को लेकर शिमला सदर थाने के एसएचओ धर्म सैन नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है। आरोपी की लोकेशन चंडीगढ पाई गई है जिसके बाद पुलिस की दो टीमें चंडीगढ़ और सिरसा के लिए रवाना हो गई है और आज शाम तक आरोपी सलाखों कर पीछे होगा। जानकारी कर मुताबिक घटना रात दो बजे हुईं जब wake एंड bake रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक मनीष ने zero degree कैफे में काम करने वाले हरियाणा सिरसा के रहने वाले आरोपी सतिंदर पाल को चोरी करते हुए देखा जिसके बाद आरोपी ने तेजधार हथियार से युवक पर हमला किया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

हालांकि घटना के बाद शिमला स्मार्ट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। रात को पुलिस का मॉल रोड पर पहरा रहता है लेकीन इतनी बड़ी घटना होने पर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी जबकि पुलिस कन्ट्रोल रूम घटना स्थल के बिलकुल सामने है। युवक ने जान बचाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम का दरवाजा खटखटाया और शीशा तक तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस जागी और युवक को आईजीएमसी ले गई जहां पर युवक की मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *