वन विभाग ने लगाए पिंजरे, लोगों को सलाह- रात को घरों से बाहर न निकलें, बछड़े पर कर चुका हमला

Spread the love

पंजाब: पंजाब के जिला लुधियाना में लोगों में दहशत है। मत्तेवाड़ा जंगल के पास गढ़ी तोगढ़ गांव में हड़कंप मचा हु्आ है। दो दिन से मत्तेवाड़ा में तेंदुए का आहट लोगों ने महसूस की है। इसके बाद तेंदूए ने गांव में ही एक बछड़े पर हमला कर उसका शिकार भी किया। जिसके बाद लोगों ने खुद की जान बचाने के लिए वन विभाग को सूचित किया।

टीम कर रही गांव में गश्त

वन्यजीव विभाग की एक विशेष बचाव टीम गांव में लगातार गश्त कर रही है। जंगल में कई जगह तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेप भी लगाए गए है लेकिन उसका अभी कही कुछ पता नहीं चल पा रहा है। टीम की तुरंत कार्रवाई का उद्देश्य ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वन्यजीव अधिकारियों ने गांव का दौरा कर दो पिंजरे लगाए है-एक में कुत्ते को रखा गया है और दूसरे में तेंदुए को पकड़ने का इरादा है।

गढ़ी तोगढ़ निवासी जोगा सिंह ने सबसे पहले घटना की सूचना वन्य अधिकारियों को दी। उन्होंने दावा किया कि तेंदुआ उनके बछड़े को पकड़कर ले गया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर जब खौज की तो उन्हें कुछ दूरी पर बछड़े का शव बरामद हुआ। लुधियाना डिवीजन के रेंज अधिकारी वन्यजीव प्रीतपाल सिंह के अनुसार हमने गांव में दो पिंजरे रखे है। छोटे पिंजरे में एक कुत्ते को चारे के रूप में बांधा गया था, जबकि बड़ा पिंजरा शातिर तेंदुए को फंसाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

तेंदूए की मौजूदगी के सबूत किए एकत्र

वन्यजीव विभाग की एक विशेष बचाव टीम ने क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया, और तेंदूए की मौजूदगी के सबूत एकत्र किए। गांव निवासी विशेष रूप से अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं, भय और चिंता से ग्रस्त हैं। मौके के हालात देखने के मुताबिक वन्यजीव अधिकारियों ने गांव निवासियों को अलर्ट किया है कि वह घरों से बाहर देर रात को न निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *