युवक पर तेजधार हथियार से हमला, घायल

Spread the love

कुल्लू; काजल;कुल्लू में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया है। युवक घायल हो गया है। घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हमला करने वाला व्यक्ति फरार हो गया है। उसका अभी पता नहीं चल पाया है कि कौन है। लेकिन पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घायल युवक बाहरी राज्य का रहने वाला है। कुल्लू में चल रहे मेले में युवक दुकान में काम कर रहा था। अब तक कि जांच में यह पता चला है जिस व्यक्ति ने हमला किया है वह मेले में लगी दुकान में आकर सामान देखने लगा।जब घायल युवक ने सामान का रेट 300 के आसपास बताया तो ग्राहक ने तुरंत उस पर तेजधार हथियार से हमला किया।हमले से घायल युवक के पेट में चोट लगी और खून बहना शुरू हुआ। मेले में लगी अन्य दुकानों के दुकानदारों से घायल को अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्रीय कुल्लू अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *