मुख्यमंत्री सुक्खू ने पश्चिम बंगाल में मांगे वोट; बोले, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी को दें समर्थन

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पश्चिम बंगाल के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मानस सरकार के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मतदाता, विशेष रूप से युवा वर्ग परिवर्तन की आकांक्षा रखते हैं और विकास, पारदर्शिता तथा सुशासन पर आधारित सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 20 वर्षों के बाद कांग्रेस पार्टी ने राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य में विकास की गति को तेज किया जाएगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी धर्मों और जातियों का समान सम्मान करती है और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल में उसका सशक्त होना आवश्यक है।उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस को समर्थन दें। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की कार्यशैली से आम जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा की विभाजनकारी राजनीति है, तो दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की अस्थिर और भ्रष्ट कार्यप्रणाली वाला सरकार है, जिसने जनता के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी सदैव से जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समान अवसरों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरे संकल्प और दृढ़ता के साथ यह लड़ाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *