मिशन रिपीट को मिशन डिफीट बनाने वाले बड़ी बातें न ही करें, जयराम के बयान पर विक्रमादित्य का पलटवार

Spread the love

मंडी: काजल,मंडी जिला के दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री ने विपक्ष और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर करारा जवाब देते हुए अपनी स्थिति साफ की। नेता प्रतिपक्ष के ‘कांग्रेस को जड़ से उखाडऩे’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो नेता अपने कार्यकाल में ‘मिशन रिपीट’ को ‘मिशन डिफीट’ में बदल चुके हों, उन्हें इस तरह की बड़ी बातें शोभा नहीं देतीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री पूरे देश को कांग्रेस मुक्त नहीं कर पाए, तो जयराम ठाकुर का यह दावा महज एक भ्रम है, जो 2027 के चुनावों में पूरी तरह टूट जाएगा। सोशल मीडिया पर उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

उन्होंने कहा कि 1977 में कांग्रेस के सबसे कठिन दौर में, जब प्रदेश में पार्टी का कार्यालय तक नहीं था, तब उनके पिता ने अपने निजी निवास ‘हॉलीलॉज’ से तीन वर्षों तक पार्टी को मजबूती दी। ऐसे में उन्हें किसी से भी ‘कांग्रेस निष्ठा’ का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल और मंडी के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और केंद्र से राज्य का हक दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मंत्री ने कह कि यदि शासन या प्रशासन में कहीं कोई कमी पाई जाती है, तो उसे सुधारने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *