भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जिलावार दौरे

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन 14 मई 2023 को सिरमौर जिला, 16 मई 2023 को महासू जिला और 18 मई 2023 को सोलन जिला के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री एक बैठक में भाग लेंगे जिसके जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, जिला में प्रदेश से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य , जिला के विधायक एवं 2022 के प्रत्याशी , मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री , मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जिला परिषद के सदस्य , बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद नगर पंचायत नगर निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *