बीएसएनएल का टॉवर नही चलने से करोट व चबूतरा पंचायत के लोग परेशान

Spread the love

हमीरपुर, सुरेंद्र राणा: सुजानपुर के करोट पंचायत के बंधार में लगा बीएसएनएल का मोबाइल टावर बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है।

लोगों का कहना है कि यह टावर पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरन बीएसएनएल से अन्य नेटवर्क में  सिम पोर्ट कर रहे हैं।

फिलहाल बीएसएनएल की ओर से व्यवस्था के अभाव से करोट और चबूतरा पंचायत के नेहारी, भोगा, अंबगारा, बली, लोंगनी, संघून, बलेहू, खिड़की व बन्धार टिब्बे के लोग परेशान है।

लोगों ने बताया कि उन्हें मजबूरन बीएसएनएल की सस्ती सेवाओं के बजाय मजबूरी में निजी कंपनियों की महंगी सेवाओं का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लंबे समय से यह टावर बंद पड़ा हुआ है लेकिन बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरकर इस टावर को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *