पीएम मोदी ने दी हिमाचल को सौगात, AIIMS का किया उदघाटन

Spread the love

बिलासपुर, सुरेंद्र राणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया.

इस एम्स की अधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2017 में रखी थी. बताया जा रहा है कि इस एम्स के निर्माण में 1470 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *