कृषि आधारित उद्योगों पर सरकार का फोकस, गांव के लोगों को किया जाएगा आत्म निर्भर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित नाबार्ड के क्रेडिट सेमिनार के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी तरफ किसी भी सरकार ने प्रदेश में ध्यान नहीं दिया है। वर्तमान सरकार लोगों को स्वरोजगार देने की दिशा में कृषि और डेयरी उद्योगों को बढ़ावा देगी जिसमें नाबार्ड का भी सहयोग लिया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 40 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा बजट लाया जिसमें आने वाले हिमाचल की दिशा तय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से पहले बजट में प्रदेश के पर्यावरण, जलवायु और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए बजट का प्रावधान किया गया।इस बार के बजट में कृषि पर फोकस रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश का पहला ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया। केलांग तक जाने वाले नेशनल हाईवे में ईचार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 90 फ़ीसदी आबादी गांव में रहती है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकसित करना है।

वहीं लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है।ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आधिकारियों को बर्फबारी से निपटने के आदेश दे दिए हैं। लंबे अरसे से बागवान और किसान बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे अब जाकर बागवानो और किसानों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *