कांग्रेस के भीतर बढ़ाता जा रहा नवजोत सिंह सिद्धू का कद, सीएम के चेहरे के लिए ठोंका दावा

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा); पंजाब में हुई हालिया घटनाओं से मालूम चलता है कि कांग्रेस पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का कद लगातार बढ़ता जा रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू की लगभग सभी मांगों के आगे राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी  झुकते नज़र आए हैं. इतना ही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीएम का चेहरा बनने के लिए मजबूती के साथ दावा ठोंक रहे हैं.

नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले कई महीनों से बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर मुहिम छेड़ी हुई थी. यहां तक की बिक्रम सिंह मजीठिया ने चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल तक की धमकी दे दी थी. चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार को आखिरकार बिक्रम मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी पड़ी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *