अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए प्रदीप ठाकुर, शिमला में जश्न का माहौल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदीप ठाकुर हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। ब्लॉक और जिला के चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव आज शिमला के समरहिल में हुआ। महासंघ के राज्य संयोजक सौरभ वैद ने बताया कि जिस तरह से सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की गई है। इस तरह कर्मचारियों की अन्य समस्याएं भी उनके समक्ष रखकर सुलझाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभागीय इकाइयों के प्रतिनिधि भी चुनाव का हिस्सा बने। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *