अनुराग ठाकुर बोले- भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य

Spread the love

ऊना, काजल:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए वाहन रवाना करने के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

इसके मध्य नजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *