हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन का प्रतिनिधिमण्डल प्रधान, भूपिन्द्र सिंह (बॉबी) की अध्यक्षता में सीएम एवम मुख्य सचिव से मिला, रखी ये मांगे

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रधान, भूपिन्द्र सिंह ( बॉबी) की अध्यक्षता में मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार से मिला। सचिवालय संगठन ने मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि जो लिपिक के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों में दूसरे विभागों / बोर्ड / निगमों से लिपिकों को द्वितीयकरण आधार (Secondment basis) पर सचिवालय में लाने के लिए जो संशोधन किए जाने का प्रस्ताव चल रहा है उसका यह संगठन पुरजोर विरोध करता है। साथ ही हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विभिन्न श्रेणियों के वेतन विसंगतियों बारे भी चर्चा की तथा साथ ही यह भी चर्चा की सचिवालय संगठन सचिवालय की किसी भी शाखा को बन्द नहीं होने देगा और सचिवालय की भारी शाखाओं के विभाजीकरण (birfurcation of heavy branches) का मामला चल रहा है उसका जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। मुख्य सचिव ने इन सभी मांगों को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया है ।

उसके उपरान्त हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमण्डल मुख्य मन्त्री से उनके आवास ओक ओवर में मिला तथा उनसे भी लिपिक के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों में दूसरे विभागों / बोर्ड / निगमों से लिपिकों को द्वितीयकरण आधार (Secondment basis ) सचिवालय में लाने के लिए जो संशोधन किए जाने का मामला चल रहा है के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। इस पर मुख्य मन्त्री ने आश्वस्त किया है कि इस तरह का कोई भी संशोधन लिपिक के भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों में नहीं किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के महासचिव महेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप प्रधान चानण मेहता, उप प्रधान राजेन्द्र सिंह (मियों) संयुक्त सचिव महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष  संजय कुमार एवं कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य विनोद कुमार, विजय कुमार, कुलदीप सिंह, रक्षित कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *