सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में प्रवासी मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सिरमौर:सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बिहार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात आइसक्रीम बेचने वाले के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।

उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान मनोरंजन ठाकुर (45) पुत्र बालेश्वर निवासी देवी बरेटा पोस्ट ऑफिस सेमापुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *