लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सक्रिय, कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर ने ली प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की बैठक हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई।लोकसभा चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ अमृत गिल ने आज पार्टी प्रवक्ताओं व पैनलिस्टो के साथ बैठक की।

बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अमृत गिल ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से सर्वोदय पक्ष के समर्थन में रही है । जिसमें हमेशा से कांग्रेस ने सभी के पक्ष में उदय की विचारधारा को आगे रखा है।

देश को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनाया है जिसमें एक सुई से लेकर जहाज तक का निर्माण देश में ही होता रहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है इसके विभिन्न पहलुओं और उद्देश्य को लेकर आज शिमला में हुई बैठक में चर्चा की गई । साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में विभिन्न पहलुओं को लेकर सार्थक विचार विमर्श हुआ उन्होंने बताया कि आज की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मीडिया कोऑर्डिनेशन के पहलू में रणनीति तैयार की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *