मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा की कर दी हत्या, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा…

Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर में रिश्तों को तार – तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जिस में अपनी मामी के प्यार में पागल भांजे ने योजनाबद्ध तरीके से मामी और अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने मामा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है और 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इंदौर की द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी और भांजे ने हत्या की साजिश रचकर मामा की हत्या कर दी। एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे के अवैध संबंध थे। उसी को लेकर भांजे ने अपने नाबालिक दोस्तों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर 6 आरोपियों को पकड़ा है। जिस में की दो नाबालिक हैं मृतक के घर में ही पत्नी और भांजे ने तकिए से मुंह दबाकर मामा की हत्या कर दी थी। और शव को ले जाकर नाले किनारे फेंक दिया था।

जिस से पुलिस को पूरा मामला एक्सीडेंट का लगे। जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद मामले की जाँच के लिए एक टीम तैयार की गई और तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। हत्या के बाद सभी आरोपी अपने – अपने घर चले गए थे और दूसरे दिन खाटू श्याम जाने वाले थे। उस से पहले ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *