माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, जांच शुरू

Spread the love

ऊना: हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थित देश विरोधी तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ऊना जिले में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर बुधवार को खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें वह दीवारों पर लिखे नारे दिखा रहे हैं।

वीडियो में कह रहे हैं कि 1984 के सिख दंगों में कथित रूप से शामिल कांग्रेस नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। ऊना के पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि बताया कि जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो क्लिप का भी विश्लेषण कर रही है।

यह पहली बार नहीं है कि प्रदेश में ऐसी घटना देखी गई है। पिछले साल 7 मई को धर्मशाला में तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा के भवन के मुख्य गेट और दीवार पर देश विरोधी तत्वों ने खालिस्तान के झंडे लगा दिए थे। विधानसभा की दीवार पर पेंट से भी खालिस्तान लिख दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *