बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनी सन्यासी, बनी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर

Spread the love

यूपी: बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया। अब वह यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी। 53 साल की ममता शुक्रवार सुबह ही महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं।

उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *