बिलासपुर में बिरोजा फैक्ट्री में भड़की आग

Spread the love

बिलासपुर, काजल: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर जबली स्थित बिरोजा फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई। फैक्ट्री से उठे धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक जब आग लगी उस समय फैक्ट्री में काम चल रहा था। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *