बिक्रम मजीठिया ने CM मान पर किया पलटवार:बोले- कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाला मातृ भाषा का दे रहा उपदेश

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंदर राणा: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाली दल के सीनियर लीडर बिक्रम मजीठिया के बीच एक बार फिर शब्द-युद्ध छिड़ गया है। शनिवार को जालंधर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मान ने बिक्रम मजीठिया के सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती में हरियाणा के युवाओं का नाम आने का जवाब दे दिया। लेकिन इसके साथ ही पंजाबी भाषा व जरनल डायर को मजीठिया हाऊस में करवाए गए डिनर पर तंज कस दिया.

बिक्रम सिंह मजीठिया ने उन्हें कथित चुनौती देने को लेकर पलटवार किया। मजीठिया ने कहा- यह देखना मजेदार है कि कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देने वाला एक स्टूडेंट उन्हें मातृभाषा पंजाबी की सेवा करना सिखा रहा है। मुख्यमंत्री को यह समझ लेना चाहिए कि 2022 के चुनाव के दौरान उनकी सारी कॉमेडी सफल रही है, क्योंकि पंजाबियों ने कभी कल्पना नही की थी कि वह बेकार आदमी साबित होंगें, जो नही जानते कि राज्य की सेवा कैसे करनी है। वह कॉमेडी कलाकार अच्छे हैं, लेकिन राज्य चलाना कोई कॉमेडी सर्कस नहीं है।

सुशोभितवीर की भर्ती के कारण नियुक्तियों में देरी

मजीठिया ने मुख्यमंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि सब-इंस्पेक्टरों की नियुक्तियों में देरी के लिए पिछली सरकारें जिम्मेदार थी। लेकिन इस प्रक्रिया में सुशोभितवीर सिंह को भर्ती करने की उनकी सरकार की जल्दबाजी के कारण नियुक्तियों में देरी हुई है।

भगवंत मान राज्य के मामलों में हर चीज को कॉमेडी के रूप में ले रहे हैं। लेकिन यह महसूस करने में असफल रहे हैं कि उन्होंने किसानों, मजदूरों और नौजवानों सभी को धोखा दिया है और वह एक धोखेबाज साबित हुए हैं।

राज्य चलाना नहीं जानते सीएम

मजीठिया ने कहा कि सीएम भगवंत मान को सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करना चाहिए कि उन्हें राज्य चलाने की जानकारी नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली नेतृत्व को पूरा कार्यकाल सौंप दिया है, जो राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

मजीठिया ने CM मान से सवाल किया कि क्या उन्होंने किसी अन्य मुख्यमंत्री को किसी राज्य का दौरा करते हुए देखा है, ताकि मार्गदर्शन किया जा सके कि इसे कैसे चलाया जाए। मजीठिया ने भगवंत मान को राज्य चलाने में गंभीरता बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *