प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता के हित में ले रहे फैंसले: छाजटा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान गारंटियों को लेकर विपक्ष के हमले पर कांग्रेस नेता व हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने पलटवार किया है। छाजटा ने कहा कि भाजपा केवल विरोध की राजनीति कर रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है।

ननखड़ी स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से रिज मैदान पर आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यतिथी के रूप में पहुंचे यशवंत छाजटा ने रक्तदान को महादान बताया और छात्रों को इस तरह के काम के लिए बधाई दी। उन्होंने भाजपा को भी आढ़े हाथो लिया। छाजटा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता के लिए लगातार काम कर रही है। आपदा के बाद आर्थिक परेशानियों के बावजूद राहत राशि में बढ़ोतरी की गई है।

सीएम कई बार केंद्र में जाकर पीएम से भी मिले भाजपा बताएं उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए क्या किया। भाजपा देश भर में दोहरी राजनीति करती हैं। जनता की आवाज को उठाने वाले विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावों के पहले भाजपा सदन में लोगों की आवाज दबा रही है ताकि उनका विरोध न हो सके। वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *