पंजाब सरकार पर्ल कंपनी की प्रॉपर्टी कब्जे में लेगी:CM बोले- संपत्ति नीलाम कर लोगों के पैसे लौटाएंगे, 60 हजार करोड़ ठगे

Spread the love

पंजाब सरकार ने चिट फंड कंपनी पर्ल की राज्य में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी कर करोड़ों की संपत्ति को कब्जे में ले लिया जाएगा। CM पंजाब भगवंत मान ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

CM भगवंत मान ने कहा कि पर्ल कंपनी की सभी प्रॉपर्टी को नीलाम कर ठगे गए पीड़ितों की मेहनत की कमाई उन्हें वापस लौटाने का सिलसिला शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब सरकार फैसला ले चुकी है।

CM भगवंत मान ने मई 2023 में ही लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा राज्य में मौजूद पर्ल कंपनी सभी प्रॉपर्टी को कानूनी अड़चन दूर कर कब्जे में लेने की बात कही थी।

 

सरकार ने कराई उच्च स्तरीय जांच इससे पहले पंजाब सरकार मामले की हाई लेवल इन्क्वायरी भी करवा चुकी है। जांच कराने की जानकारी CM भगवंत मान ने स्वयं दी थी। उन्होंने अरबों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाली चिट फंड कंपनी पर्ल की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी करने की बात कही थी। पंजाब में करीब 10 लाख लोग पर्ल ग्रुप की ठगी का शिकार बताए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *