पंजाब में दलित समाज से डिप्टी CM बनाने की मांग:AAP विधायक बोले- योग्य व्यक्ति को मिलना चाहिए मौका, वह भी पद के लिए काबिल

Spread the love

पंजाब, सुरेंद्र राणा: पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी में दलित डिप्टी CM बनाए जाने की मांग उठने लगी है। सरकार के ही नाभा से विधायक देव मान ने कहा कि दलित समाज को भी मौका मिलना चाहिए। उनमें भी बहुत सारे ऐसा नेता हैं जो उप मुख्यमंत्री बनने की काबिलियत रखते हैं।

देव मान ने कहा कि वह ऐसा नहीं कहते कि उन्हें ही डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया जाए और न ही उनकी कोई ऐसी मांग है। उनकी मांग दलित समुदाय से क़ाबिल व्यक्ति को इस पद रक बिठाए जाने की है। यह इस वक्त समय की जरूरत है। पहली बार चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचे देव मान ने साथ ही यह भी कहा कि वैसे वह भी इस पद के योग्य हैं। वह भी सारे शर्तें पूरी करते हैं।

पार्टी के प्रति वफादारी और लोकसेवा बनाती है मुझे योग्य

नाभा के विधायक देव मान ने कहा कि वह भी पार्टी के दलित योग्य उम्मीदवारों में शामिल हैं जो डिप्टी सीएम बनने की हैसियत रखते हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के प्रति वफादार हैं। लोकसेवा के कारण ही लोगों ने उन्हें विधायक चुना और विधानसभा में भेजा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी वफादारी और लोकसेवा ही उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने के योग्य बनाती है।

नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार उस समय चर्चा में आए थे जब वह विधानसभा में साइकिल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने उस वक्त अपने साक्षात्कार में कहा था कि वह साइकिल से ही चलेंगे अपने क्षेत्र में भी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करेंगे। लेकिन चंडीगढ़ के अपने दूसरे दौरे के दौरान वह गाड़ी में पहुंचे थे। इस पर काफी राजनीतिक बयानबाजी भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *