धुंध की चादर में लिपटा पंजाब, अगले 2 दिन हैं भारी

Spread the love

पंजाब, सुरेंद्र राणा; पहाड़ी राज्यों में खिलखिलाकर धूप निकल रही है लेकिन पंजाब में शीत लहर ने जोर पकड़ रखा है, जिससे ठिठुरन बढ़ती जा रही है। ताजा तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे धुंध ने घेरा हुआ है। इसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है और कई स्थानों पर वाहन रेंगकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई हिदायतों के मुताबिक वाहन चालकों को सावधानी अपनाने के कहा गया है क्योंकि धुंध के प्रकोप से अभी कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 2 दिनों तक हाईवे सहित बाहरी इलाकों में धुंध के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वहीं अलर्ट के मुताबिक जालंधर सहित, पंजाब के विभिन्न जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। इसी क्रम में पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे चलते सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद जागी है। इसके मुताबिक 7-8 जनवरी को पंजाब के सिमावर्ती जिलों सहित कई स्थानों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *