चंडीगढ़-शिमला फोरलेन आज छोटे वाहनों को होगा बहाल:चक्की मोड़ के पास सात दिन से हैं बंद; चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर नौ मील के पास लैंडस्लाइड

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल की राजधानी को जोड़ने वाला चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सात दिन से बंद पड़ा है। इसे बनाने वाली कंपनी ने आज 11 बजे तक हाईवे को छोटे वाहनों केलिए बहाल करने का दावा किया है।

वहीं चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी बीती शाम मंडी के नौ मील के पास बड़ी बड़ी चट्टाने गिरने के बाद एक घंटे तक अवरुद्ध हो गया। इसकी चपेट में एक पिकअप गाड़ी, बस और टिप्पर आ गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

उधर, चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सोलन के चक्की मोड़ के पास बंद होने से खासकर शिमला, सोलन, किन्नौर, सिरमौर और कुल्लू जिले के लोग परेशान है। इसी तरह शिमला आने वाले पर्यटकों को और सेब ढुलाई में लगे ट्रांसपोर्टरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सोलन के चक्की मोड़ के पास फोरलेन का 40 मीटर से ज्यादा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। यहां पैदल चलने लायक भी जगह नहीं बची। इसके बाद ट्रैफिक को अल्टरनेटिव रोड से चलाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *