चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के नेता हिरासत में:बिना परमिशन गवर्नर हाउस जा रहे थे

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा, पंजाब कांग्रेस की तरफ से चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जा रहा है। वह पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद की वजह SYL कनाल को लेकर गवर्नर हाउस जाना चाहते थे।

हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया। रास्ते में इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी। जब कांग्रेसी बैरिकेड पर चढ़े तो पुलिस ने पानी की बौछार मार दी। जिसके बाद कांग्रेसियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत दूसरे कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *