शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस सरकार के 6 महीने के कार्यकाल पर विपक्ष लगातार हमलावर है। विपक्ष ने सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया है। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए छह महीने के कार्यकाल प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल होने का आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार वित्तीय प्रबंधन करने में पूरी तरह से फेल हुई है। सरकार एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में हैं। सरकार में आर्थिक बदहाली के बावजूद छह सीपीएस बनाए लेकिन सरकार नए रिसोर्स जनरेट नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर सबोर्डिनेट बोर्ड को भंग करने के बाद एक महीने में लंबित भर्तियों को कराने की बात सीएम ने कही थी लेकिन अभी तक बेरोजगार इंतजार में हैं। वन्ही एचआरटीसी कर्मचारियों सहित कई अन्य कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र से मिलने वाली ग्रांट कम नही हुई है। जीडीपी के अनुसार ही राज्यों को कर्ज दी जा रही है। कुछ राज्य जो ज्यादा कर्ज ले रहे हैं उसे नियंत्रित करना केंद्र की जिम्मदारी है। यह सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार वित्तीय प्रबंधन में फेल होने के साथ किसी चीज को गंभीरता से नहीं ले रही है। कांग्रेस सरकार सत्ता सुख के लिए सत्ता में आई है।
