कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह कल, शपथ समारोह में शामिल होने के लिए सीएम सुक्खू शिमला से रवाना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कर्नाटक में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवाकुमार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को होगा।

इससे शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हिस्सा लेंगे। उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे कर्नाटक में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस जीत की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *