अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल, वेव एस्टेट में लगाया जाएगा योगा कैंप जानिए क्या रहेगा समय?

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा; कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग दिवस पर वेव एस्टेट अथॉरिटी द्वारा  वेव एस्टेट के 12 नंबर पार्क में सुबह 5:30-7:30 तक योगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे योग गुरुओं के द्वारा योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के लाभ के बारे में जागरूकता के साथ योग करवाया जाएगा।

हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं योग दिवस 21 जून क्या मनाया जाता है। दरअसल 21 तारीख को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहते हैं। वहीं भारतीय परंपरा के अनुसार ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए असरदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *