सुरेश कश्यप को उत्तर प्रदेश में 3 संसदीय क्षेत्र की मिली जिम्मेवारी : कश्यप

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  प्रधान मंत्री  मोदी के नेतृत्व में दिनांक 30 मई, 2023 को केंद्र की भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी संदर्भ में दिनांक 30 मई, 2023 से 30 जून 2023 तक एक विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से “मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों” को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

अभियान के सफल आयोजन एवं इसके महत्व को ध्यान में रखते राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा एवं माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की दो सदस्यों की टोली बनाई गई है तथा प्रत्येक टोली को 4 लोक सभा के क्लस्टर का कार्य दिया गया है, जिसके तहत भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप को प्रवास हेतु उत्तर प्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्र सौंपे गए है जिसमे फक्करूखाबाद, कन्नौज और इटावा होंगे।

इन क्षेत्रों में सुरेश कश्यप का मोदी जी के 9 वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम हेतु प्रवास रहेगा। सुरेश कश्यप ने कहा की यह पत्र राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के दफ्तर से प्राप्त हुआ है और मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं की मुझे इस भव्य कार्य के लिए केंद्र द्वारा चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *