शिमला में स्केटिंग के लिए मौसम बना बाधा, अभी करना पड़ेगा इंतजार जानिए क्या ये वजह

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: राजधानी शिमला स्थित ऐतिहासिक स्केटिंग रिंक में स्केटिंग शूरू होने के लिए इस बार थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। हर साल 10 दिसंबर के आसपास स्केटिंग शुरू हो जाती थी लेकिन खराब मौसम के चलते इस बार थोड़ा और इंतजार करना होगा। 15 दिसंबर को आइस स्केटिंग क्लब की ओर से ट्रायल शुरू करने की कोशिश थी लेकिन खराब मौसम के चलते इसमें अभी एक-दो दिनों का इंतजार बढ़ गया है। स्केटिंग क्लब की ओर से कहा गया है कि मौसम का साथ रहा तो एक से दो दिनों में आइस स्केटिंग रिंक में ट्रायल शुरू हो जाएंगे।

शिमला आइस स्केटिंग क्लब के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रजत मल्होत्रा ने बताया कि हर साल 10 दिसंबर तक स्केटिंग रिंक में ट्रायल्स शुरू हो जाते थे लेकिन यह रिंक पूरी तरह से मौसम पर निर्भर है। ऐसे में खराब होने की वजह से ट्रायल नहीं हो पाया आने वाले एक से दो दिनों में ट्रायल शुरू होंगे।

उन्होंने बताया कि यहां 4 वर्ष की आयु के ऊपर के बच्चे आना शुरू कर सकते हैं, यहां से आइस हॉकी में दो बच्चे नेशनल स्तर पर जा चुके हैं। मल्होत्रा ने बताया कि लंबे समय से इस क्लब की मांग आर्टिफिशियल रिंक बनाने की है ताकि यहां हर मौसम में स्केटिंग स्टेटिंग कराई जा सके। प्रपोजल टेंडर प्रक्रिया तक पहुंच गया है ऐसे में उन्हें जल्द उम्मीद है कि जल्दी ही इस पर काम होगा और शिमला आइस स्केटिंग क्लब को भी आर्टिफिशियल रिंक मिल सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *