शिमला तहबजारी यूनियन ने नगर निगम शिमला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा दिया धरना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  तहबजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने सीटू के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और कहा कि नगर निगम प्रशासन उनके खिलाफ तानाशाही तरीके से कार्यवाही कर रहा है। यूनियन ने नगर निगम आयुक्त पर उनकी मांगों को अनसुना करने के आरोप जड़े है।

तहबजारी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम प्रशासन उनका सामान जब्त कर रहा है। जब वह नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे तो उनकी बात सुनी नहीं गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम तह बाजारियों को उजाड़ने का काम कर रहा है कई वर्षों से पेट पालने के लिए सड़क किनारे बैठ रहे लोगों को उठाया जा रहा है।

उनके पास परिवार के पालन पोषण के लिए कोई दूसरा साधन नही है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद इस तरह की कार्यवाही वाजिब नहीं हैं। अगर नगर निगम का रवैया ऐसा ही रहा तो वे परिवार के साथ सड़को पर उतरकर विरोध करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *