शिमला के रामपुर में कार हादसे का शिकार चार की मौत

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला जिले के रामपुर में आज सुबह में के वक्त एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से चार युवाओं की मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे में मरने वाले दो युवा और दो युवतियां शामिल है। घायल का रामपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। रामपुर अस्पताल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए है।

सूचना के अनुसार, रामपुर सब डिवीजन के देवठी से बारात बीती शाम क्लेडा गई थी। आज सुबह पांच युवक युवतियां शादी से घर वापस लौट रहे थे, तो क्लेडा-मझेवटी सड़क पर शलुन कैंची में HP06B-3901 नंबर ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और सड़क से लगभग 300 फीट गहरे नाले में जा गिरि।

कार में सवाल अविनाश मेहता (22 साल) पुत्र देवेंद्र मेहता गांव चकली रामपुर, सुमन (22) पुत्र भाग चंद गांव कुखी रामपुर, हिमानी (22) पुत्री दलीप सिंह गांव कुखी रामपुर और संदीप (40) पुत्र चेतराम गांव कुखी की मौके पर मौत हो गई।

इस हादसे में शिवानी (22 साल) पुत्री दलीप कुमार गांव दरकाली रामपुर गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *