शहीदी दिवस पर DYFI ने भगत सिंह को दी श्रधांजलि।

Spread the love

शिमला(सुरेन्द्र राणा); राजधानी शिमला में बुधवार को डीवाई एफ आई ने शहीद भगत सिंह को श्रधांजलि अर्पित की। इस दौरान डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओ ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर भगत सिंह को श्रधांजलि अर्पित की ओर उनके बताये रास्तो पर चलने की शपथ ली।

डीवाई एफ आई के जिला सचिव अमित ठाकुर ने बताया की आज के ही दिन 23 मार्च 1931 को भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु फांसी के फंदे पर चढ़े थे तब से ही 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है ओर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने कहा था पढ़ाई के साथ हमे अपने हक के लिए भी लड़ना है। आज के युवा वर्ग को भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। तभी बेहतर समाज की परिकल्पना की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *