सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला में परिवार सहित डाला वोट बोले जिसका शिमला में बिजली पानी का कनेक्शन दे सकता है वोट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला वार्ड में अपने परिवार सहित अपना वोट दिया। बारिश के बीच मतदान करने पहुँचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने वोट देने के बाद छोटा शिमला ढाबे में चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। सुखविंदर सिंह इसी वार्ड में रहते थे और दो बार वार्ड सदस्य रहे है।

विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गृह क्षेत्र नादौन में वोट देने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला नगर निगम चुनाव में दिए गए वोट पर हंगामा खड़ा हो गया है। भाजपा से पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस वोट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन में वोट देकर आए हैं। इसलिए शिमला में उनका दूसरा वोट गलत परंपरा है।

भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा का उनका वोट विधानसभा चुनाव के लिए था।

यह नगर निगम शिमला का चुनाव है और यहां राज्य सरकार ने हर उस व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया है, जिसका शिमला में बिजली, पानी इत्यादि का कनेक्शन है। जो शिमला में रहता है, उसे अपना पार्षद या मेयर चुनने का अधिकार है। उन्होंने सुरेश भारद्वाज से सवाल पूछा कि पिछला चुनाव आप कसुम्पटी से लड़े थे। फिर शिमला शहर में क्यों वोट दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जनता की ताकत और जनता के फैसले में भरोसा है, जबकि भाजपा चुनाव से पहले ही डर गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *