भाजपा ने मतदान के दिन कांग्रेस पर लगाया प्रत्याशियों के ईवीएम में स्थान बदलने के आरोप

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: निगम शिमला चुनाव में भाजपा लगातार शुरू से ही फर्जी वोटर बनाने से लेकर चुनावो को प्रभावित करने के लिए कई हथकंडे अपनाने के आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाती रही है अब भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा ने ईवीएम मशीन में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए हैं और इस को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दी गई है। जिसमें छोटा शिमला और कंगना धार वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए गए है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *