भाजपा ने पांच साल सत्ता में रहकर कुछ नहीं किया : सुखविंदर सुक्खू -मुख्यमंत्री ने शिमला नगर निगम चुनाव के प्रचार में भाजपा को आड़े हाथों लिया

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: माचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बड़ी चतुराई से लोगों को ठगने का काम कर रही है। जब 5 साल सत्ता में रहे तो कुछ नहीं किया, अब जब कांग्रेस सरकार है तो लोगों को झूठे सपने दिखा रहे हैं। भाजपा ने काम किया होता तो नगर निगम चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर यह जुबानी हमला शिमला नगर निगम के विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार के दौरान बोला। उन्होंने शनिवार को लोअर ढली से चुनाव प्रचार की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री ने मशोबरा बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम सत्ता में आए तो सरकार चलाने के लिए भी पैसा नहीं था। पूर्व सरकार 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज और 17 हजार करोड़ की देनदारियां छोड़कर गई है। शुरूआत में हमें भाजपा सरकार के कर्ज का ब्याज चुकाने तक के लिए कर्ज लेना पड़ा। हमने संसाधनों को बढ़ाकर वित्तीय स्थिति मजबूत करने की ओर कदम बढ़ाए हैं। हम जनता को कर्ज से छुटकारा दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार जनता के प्रति संवेदनशील है। हमें मिलकर वर्तमान चुनौतियों का सामना करना है।

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश एटिक को नियमित किया, जिससे 40 हजार परिवारों को लाभ हुआ है। अब सरकार शहर में नियमों को ताक पर रखकर बने घरों को भी नियमित करने की योजना बना रही है। नगर निगम में हमारी सरकार आने वाले दिनों में समग्र विकास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *