शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। प्रियंका आपदा प्रभावित लोगों से मिल कर राहत कार्यों का जायजा ले रही हैं। उनके इस दौरे पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है और आपदा के दो महीने बाद अब प्रदेश की याद आने की बात कही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि दो महीने बाद कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने आया है। उन्होंने कहा की भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अनेकों घोषणा की, आज समय है उन घोषणाओं को पूरा करें। हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं 1500 रुपए प्रति महीना की गारंटी का इंतजार कर रही है, हजारों महिलाओं के तो इस आपदा में घर टूट गए अगर 1500 के हिसाब से 13500 रु सरकार उनको दे चुकी होती तो आज कम से कम वह एक छत तो डाल लेती। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से समय गारंटी दी थी की पहली कैबिनेट में 5 लाख बेरोजगारों को नौकरियां देंगे पर यह पूरा नहीं हुआ, आने वाले समय में भी नौकरियों की कोई आस दिखाई नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करोना जैसी महामारी का सामना किया और उसे समय प्रदेश की सारी आमदनी रुक गई थी तब भी भाजपा सरकार ने रोना नहीं रोया। आज से पहले हमेशा नुकसान के समय केंद्र सरकार द्वारा केवल 7% राशि प्रदान की गई थी और वह भी दिसंबर में मिलती थी पर वर्तमान केंद्र सरकार ने तो प्रदेश को एडवांस में राशि प्रदान कर दी है और वह भी हजार करोड़ से ज्यादा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोन पर लोन ले रही है, कुछ लोन आपदा से लड़ने को भी ले लेते जो जनता के लिए राहत होती। केवल अपने खर्चे पूरे करने को यह सरकार लोन ले रही है।
बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की बात कर रही है लेकिन प्रदेश में बागवानों को अंग्रेजों के समय से लेकर आज तक इस तरह से दंडित नहीं किया गया जिस तरह से इस सरकार में किया जा रहा है। सभी सड़के बंद थी, बागवान सड़े हुए सेब को पहले भी नाले में ही फेंकते थे। कांग्रेस सरकार को बागवानों की इतनी चिंता होती तो प्रियंका सरकार को कहती कि समय रहते सड़को को खोले जिससे किसी की फसल खेतो में न सड़े।
