पंजाब में BJP की नैय्या पार लगाएंगे हरियाणा के नेता:जालंधर उपचुनाव में लगी ड्यूटी

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब में 10 मई को होने वाले जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की नैय्या हरियाणा के नेता लगाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा BJP के 15 नेताओं की जालंधर उपचुनाव में ड्यूटी लगाई है। ये नेता जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। साथ ही BJP की संगठन के साथ होने वाली विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। साथ ही चुनाव कैंपेन को धार देने का काम करेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हरियाणा के ये नेता वोटिंग तक जालंधर लोकसभा में भ्रमण पर रहेंगे और पार्टी का काम देखेंगे।

लिस्ट में इन दिग्गजों के नाम

जालंधर भेजे जाने वाले नेताओं में हरियाणा बीजेपी के 15 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें भाजपा के दिग्गज नेता व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डॉक्टर मिड्डा, विधायक विनोद भयाना के नाम हैं।

पूर्व विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

इनके अलावा पार्टी के प्रदेश सचिव और विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक दुडाराम बिश्नोई, लक्ष्मण नापा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल चीका, मेयर अवनीत कौर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नरेंद्र गुर्जर के अलावा देवकुमार शर्मा और मेघराज गुप्ता का नाम शामिल है।

2024 के लिए जालंधर जीत जरूरी

पंजाब में होने जा रहे जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत 2024 के लिए भी महत्वपूर्ण है। यदि इस सीट पर पार्टी प्रत्याशी को जीत मिलती है तो पंजाब के साथ ही हरियाणा के लिए यह संजीवनी साबित होगी। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व इस सीट की जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वर्तमान में पंजाब के जो हालात बने हुए हैं उसको देखते हुए पार्टी को जीत की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *