पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ के भतीजे कांग्रेस से सस्पेंड : MLA संदीप पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, घर पर भाजपा का झंडा लगा

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिससे वह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संदीप जाखड़ अबोहर से कांग्रेस के विधायक हैं।

संदीप जाखड़ और पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के बीच पिछले करीब एक साल से जुबानी जंग चल रही थी। जिसमें वड़िंग संदीप को विधायक पद से इस्तीफा देने और जाखड़ वडिंग को पार्टी से निकालने की चुनौती दे रहे थे।जिसके बाद राजा वडिंग ने हाईकमान को संदीप जाखड़ की शिकायत की थी। संदीप जाखड़ पर कार्रवाई के आदेश।

कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पार्टी छोड़ने की चुनौती पर अबोहर MLA संदीप जाखड़ ने प्रतिक्रिया दी थी। जाखड़ ने कहा था कि अगर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग उनसे डरते हैं तो वह उन्हें पार्टी से निकाल सकते हैं। वे अपने चुनाव क्षेत्र में काम करते रहेंगे।

राजा वडिंग ने संदीप जाखड़ को कांग्रेस से इस्तीफा देने की चुनौती देते हुए कहा था कि यदि वह अबोहर में वोटरों के सपोर्ट को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो नए सिरे से चुनाव जीतकर दिखाएं।

जाखड़ की जगह पर लड़ा था चुनाव पंजाब के 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें सुनील जाखड़ ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनकी कांग्रेस हाईकमान के प्रति नाराजगी थी। दरअसल, सितंबर 2021 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाया गया तो जाखड़ को सीएम बनाया जा रहा था। हालांकि बाद में सिख स्टेट सिख सीएम का मुद्दा बना जाखड़ को सीएम नहीं बनाया गया। इससे वे नाराज हो गए और चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनकी जगह संदीप जाखड़ चुनाव लड़े और जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *