नगर निगम चुनावों के प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा कांग्रेस में बयानबाजी तेज

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:  निगम शिमला का चुनाव प्रचार चरम पर है। इस बीच दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। उसकी वजह ये भी है कि दोनों ही दलों के लिए नगर निगम शिमला का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। आज विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला और सरकार पर निशाना साधा। तो दूसरी तरफ सत्ता दल कांग्रेस पार्टी से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले पत्रकार वार्ता के दौरान किये।

पिछली भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे का जमकर दुरुपयोग हुआ। भाजपा ने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए शिमला शहर में ठेके दिए। नगर निगम बनने के बाद इसकी जांच की जाएगी। हां शिमला में पीलिया फैलने के कांग्रेस के हमले पर पार्टी स्वयं घिरती नजर आई।

कांग्रेस पार्टी सभी 10 गारंटीयों को अपने कार्यकाल में पूरा करेगी। जिसमें o.p.s. महिलाओं को 1500 पेंशन देने सहित युवाओं को नौकरी देने पर सरकार ने काम शुरू कर दिया है। भाजपा के नेताओं द्वारा ऑपरेशन लोटस के बयानों पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा ख्याली पुलाव पका रही है कांग्रेस की सरकार मजबूत है, और 5 साल तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *