दसूहा के तलवाड़ा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:पुलिस ने मून Q3 फूड होटल में की रेड; 5 लड़के और 6 लड़कियां गिरफ्तार

Spread the love

पंजाब: पंजाब के होशियारपुर स्थित दसूहा के तलवाड़ा एरिया में होटल MOON Q3 FOOD में पुलिस ने रेड कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रेड के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक हालत में 5 लड़के और 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरगुरदेव ने बताया कि होटल में सेक्स रैकेट चलने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एक पुलिस जवान को सिविल वर्दी में ग्राहक बनाकर होटल में भेजा था। जहां पर मुलाजिम द्वारा पूरी जानकारी जुटाने के बाद होटल में रेड की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने और ग्राहक बुलाने के लिए होटल में दो लड़की और 2 लड़के रखे गए थे।

चारों ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करने का काम करते थे। जानकारी में यह भी सामने आई है कि सेक्स रैकेट को चलाने के लिए चारों हिमाचल सहित अन्य राज्यों से भी यहां लड़कियां बुलाते थे। पूरे मामले को गहनता से जांच करते हुए अब तलवाड़ा पुलिस द्वारा होटल मालिक रोहित शर्मा के साथ 6 लड़कियों और 5 लड़कों पर ट्रैफिक मोरल एक्ट की धारा 1, 2, 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *