कुमारहट्टी में पांच मंजिला मकान जमींदोज, जानी नुकसान नहीं

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी में पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान में काफी समय से कोई रहता नहीं था। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान मालिक ने मकान के जमींदोज होने का आरोप फोरलेन निर्माता कंपनी पर लगाया है। उनका कहना है कि फोरलेन के गलत निर्माण के कारण काफी समय से भवन में पानी आ रहा था।

इसके बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को भी इस बारे बताया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं जल शक्ति विभाग की पाइप से भी पानी रिसाव होने भी मकान को नुकसान हो रहा था। इसके चलते घर पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अब यह मकान धराशायी हो गया। इस कारण घर में रखे सामान को काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *