कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर ने पूर्व मंत्री के आरोपों को किया खारिज, बोले करूंगा मानहानि का दावा।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: शिमला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने पूर्व मंत्री राम लाल मार्कण्डेय के भ्रष्टाचार के आरोपों को दरकिनार किया है। रवि ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मंत्री बेतुकी बात कर रहे हैं वह उनके खिलाफ मानहानि का दावा करने जा रहे हैं।

रवि ठाकुर ने शिमला में कहा है कि राम लाल मार्कण्डेय तथ्यहीन बाते कर रहे हैं। वह उनपर ही नही बल्कि अधिकारियों पर भी आरोप लगा रहे हैं। उनके अकाउंट में कितने पैसे आए इसकी जांच की जा सकती हैं। रवि ठाकुर ने कहा कि मार्कण्डेय खुले मंच पर उनके साथ बहस करें। कमीशन लेने का काम उनके समय में होता होगा। इसके खिलाफ व नोटिस भेजा जा रहा है और कानूनी राय के बाद रामलाल मार्कण्डेय के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

राम लाल मार्कण्डेय ने आरोप लगाया था कि रवि ठाकुर आईपीएच और पीडब्ल्यूडी विभागों के टेंडर में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। टेंडर में उन्होंने दस प्रतिशत कमीशन फिक्स कर रखी हैं जिसके सबूत उनके पास है। उन्होंने मुख्यमंत्री से रवि ठाकुर का इस्तीफा मांगा था जिसके बाद अब रवि ठाकुर ने इन आरोपों को नकारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *