शिमला, सुरेंद्र राणा: नगर निगम शिमला के 34 वार्डो के लिए आज मतदान हुआ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला के भराडी वार्ड में मतदान किया। मतदान के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि नगर निगम शिमला कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी। जिस तरह से सुक्खू सरकार वायदों को पुरा कर रही है जीत कांग्रेस की ही होगी, और जो भी विकास के कार्य होंगे पर उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2014 व 19 में देश की जनता के साथ जो वायदे किए पूरे नही हुए। देवभूमि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की जीत का संखनाद हो चुका है जो कर्नाटका तक पहुंचेगा और कर्नाटक में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी।
