एड्स पीड़ित बच्चों के लिए अगले बजट में योजना लेकर आएगी सुक्खू सरकार, विश्व एड्स दिवस पर शिमला में सीएम ने किया ऐलान

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: विश्व एड्स दिवस पर शिमला के पीटरहॉफ में स्वास्थ्य विभाग, राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि एड्स पीड़ित बच्चों के लिए सरकार आगामी बजट में अलग योजना लेकर आएगी। जिसमे बच्चों की पढ़ाई के साथ अन्य जरूरतों का इंतजाम किया जाएगा।इस दौरान मुख्यमंत्री ने एड्स जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एड्स की बीमारी छुपानी नहीं चाहिए। इस बीमारी के इलाज से उम्र को बढ़ाया जा सकता है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एड्स पीड़ित बच्चों के लिए आगामी बजट में अलग योजना लेकर आने की बात कही। योजना में बच्चों की पढ़ाई और उनके जीवन स्तर के उत्थान के लिए सरकार प्रयास करेगी। प्रदेश में करीब 5500 के करीब एड्स पीड़ित मरीज है। लेकिन लोगों की सोच अब बदल रही है।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल में कहा कि जैसे ही हाई कमान की तरफ से उनको निर्देश होंगे उसके अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।वहीं सरकार के 1 साल का कार्यकाल भी पूरा होने को है जिसको लेकर सरकार एक बड़ा कार्यक्रम कांगड़ा में आयोजित करने को लेकर विचार कर रही है इसके लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं मलिक्काअर्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी , राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *